Janmashtami - 2022 इस साल कब है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी? पता करें मुर्ती चयन जन्माष्टमी व्रत के नियम,जन्माष्टमी श्रृंगार, जन्माष्टमी पूजन विधि, जन्माष्टमी प्रसाद जानकारी!
Janmashtami 2022 कृष्ण जन्माष्टमी 3 खास बातें मूर्ति, श्रृंगार और प्रसाद के बारे में व ये 6 काम व्रत करने वालों को नहीं करने चाहिए! जन्माष्टमी मुख्य रूप से जन्माष्टमी एवं गोकुलाष्टमी के रूप में भी जानी जाती है, ये वार्षिक हिंदू त्योहार होता है, जो कि विष्णु भगवान के आठवें अवतार श्री कृष्ण जी के जन्म का उत्सव के रूप में मनाया जाता है, इसे हिंदू चंद्र कैलेंडर के अनुसार,कृष्ण पक्ष यानी कि (अंधेरे पखवाड़े) के आठवें दिन{अष्टमी} को श्रावण मास या भाद्रपद में मनाया जाता हैं! क्योंकि भगवान कृष्णजी का जन्म अष्टमी तिथि कौ हुआ , इस कारण से जन्माष्टमी का निर्धारण करने में अष्टमी तिथि का बहुत ही ध्यान रखा जाता हैं!इस दिन भगवान कृष्ण जी कि पूजा ध्यान करने से संतान के प्राप्ति में,आयु वृद्धि में एवम् समृद्धि कि प्राप्ति होती है! तो श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को कृष्ण जी को मनाकर सभी मनोकामनाओं को पूरा किया जा सकता है! जन्माष्टमी के लिए कैसे करें, श्री कृष्णजी की मूर्ति का चयन/चुनाव? सामान्य रूप से जन्माष्टमी के पावन पर्व पर बाल कृष्ण की स्थापना की जाती है! लेकिन आप इसमें अपनी आवश्यकता एवं ...