गुजरात के नए मुख्यमंत्री CM कौन है भूपेंद्र पटेल
Kaun hai Gujarat ke CM Bhupendra Patel. गुजरात में आने वाले वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई है, इसी के मद्देनजर सितंबर 2021 में गुजरात के नए मुख्यमंत्री का ऐलान किया गया है, जिसके लिए सभी निर्वाचित विधायकों ने अपने विधायक दल का नेता Bhupendra Patel. को चुना है, यानी वे गुजरात के नए मुख्यमंत्री हैं,एवं जल्द ही वे गुजरात के मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ लेकर पदभार ग्रहण करेंगे, पटेल गुजरात की पाटीदार समाज से आते हैं! काफी सोच विचार के पश्चात पार्टी में गुजरात के नए सीएम के लिए भूपेंद्र रजनीकांत जी पटेल का नाम तय किया गया है, इसके लिए भाजपा की विधायक दल की मीटिंग में उनके नाम पर सभी में सहमति बन गई थी, एवं इसके पश्चात पार्टी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह जी तोमर ने आगामी मुख्यमंत्री के पद के लिए उनके नाम का ऐलान किया है ! भूपेंद्र पटेल अभी फिलहाल 59 वर्ष की आयु के हैं, एवं इस समय वे अहमदाबाद के घाटलोदिया विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित है, उन्होंने 2017 में चुनाव लड़ कर पहली बार विधायक बने,इनसे पहले इस विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री...